Devotional Event 7-Day Shrimad Bhagwat Katha Begins in Jamdol Village जामडोल के जय निताई आश्रम में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsDevotional Event 7-Day Shrimad Bhagwat Katha Begins in Jamdol Village

जामडोल के जय निताई आश्रम में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित

श्रम में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित, कलश यात्रा निकाली गयी चाकुलिया। संवाददाता चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत अंतर्गत जामडोल गांव के केंदा

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 9 April 2025 06:33 AM
share Share
Follow Us on
जामडोल के जय निताई आश्रम में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित

चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत अंतर्गत जामडोल गांव के केंदाडांगरी गांव स्थित जय निताई आश्रम में मंगलवार की शाम से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। स्वामी हंसानंद गिरी महाराज भागवत पाठ किया। इसको लेकर सातकटिया तालाब से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 महिलाएं अपने सिर पर जल से भरा कलश लेकर चल रही थीं।मुख्य मार्ग से होते हुए यह कलश यात्रा जामडोल के केंदाडांगरी गांव स्थित जय निताई आश्रम पहुंची। कलश यात्रा के बाद नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर हवन किया। महायज्ञ के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष संपद गिरी, सचिव शिव शंकर गिरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र गिरी, प्रशांत घर, परमेश्वर महतो, प्रसेनजीत मल्लिक, सतीश गिरी, सुकेश घर, संजय महतो, जीतेन महतो, तरुण महतो, मिथिला महतो, देवेंद्र महतो, भवेश गिरी समेत सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे। शाम सात बजे स्वामी हंसानंद गिरी महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।