Doctor Sukant Seat Honored for Community Service in HaldiPokhar ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सेवा हेतु डाक्टर सुकांत सीट हुए सम्मानित, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsDoctor Sukant Seat Honored for Community Service in HaldiPokhar

ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सेवा हेतु डाक्टर सुकांत सीट हुए सम्मानित

हल्दीपोखर के लतीपूर्ण हेल्थ केयर में डॉक्टर सुकांत सीट को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता उज्वल मंडल ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉक्टर सीट आदिवासी क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए प्रेरणा...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाFri, 6 Sep 2024 01:37 AM
share Share
Follow Us on
ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सेवा हेतु डाक्टर सुकांत सीट हुए सम्मानित

प्रखंड के हल्दीपोखर स्थित लतीपूर्ण हेल्थ केयर के माध्यम से डॉक्टर सुकांत सीट को गुरुवार को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता उज्वल मंडल ने डा.सीट को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र के लिए डा.सुकांत सीट बेहतरीन सेवा दे रहे हैं। वे गांव कस्बे में एक गुरु की भांति प्रेरणा स्रोत बने हैं। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन समाज में एक गुरु की भूमिका अदा करने हेतु डॉक्टर सुकांत सीट को सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर डॉक्टर सीट के धर्मपत्नी रुपाश्री रागिनी सीट, मधुसूदन सीट, शोभा महतो, शीतल रजक, सुमन प्रधान, मधुमिता चौधरी, जय हरि सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।