Jharkhand Mukti Morcha Protests Against Caste Census Without Sarna Code सरना धर्म कोड के लिए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में प्रखंड से दल-बल के साथ शामिल होंगे झामुमो कार्यकर्ता, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsJharkhand Mukti Morcha Protests Against Caste Census Without Sarna Code

सरना धर्म कोड के लिए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में प्रखंड से दल-बल के साथ शामिल होंगे झामुमो कार्यकर्ता

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सारना धर्म कोड लागू किए बिना जातिगत जनगणना के खिलाफ 27 मई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रखंड अध्यक्ष सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSun, 25 May 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
सरना धर्म कोड के लिए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में प्रखंड से दल-बल के साथ शामिल होंगे झामुमो कार्यकर्ता

मुसाबनी। सारना धर्म कोड को लागू किये बिना ही जातिगत जनगणना कराने के विरोध में झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश पर 27 मई मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाना है। जिसे सफल बनाने हेतु रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय मुसाबनी नंबर 1 में प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति बनाई गई। बैठक में विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया कि सभी पंचायतों से झामुमो कार्यकर्ता भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और यहां से दल-बल के साथ धारना स्थल के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड अध्यक्ष ने सभी पंचायत अध्यक्षों एवं पदाधिकारी को निर्देशित किया कि इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें एवं अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को इस कार्यक्रम से जोड़े।

इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सह झारखंड आंदोलनकारी दामा बेसरा, प्रखंड सचिव महेश्वर हांसदा कोषाध्यक्ष पालु माझी, सोमाय सोरेन, गणेश टुडू, बिराम मुर्मू, सुभाष पातर, रामचंद्र मुर्मू, बास्ता हांसदा, जगदीश मुर्मू प्रियानाथ बास्के, लोबिन सबर, झुमरु खान, गोविन्द पातर,अमन मुर्मू, चन्दन माहली, सुनील माहली,शेख सलीम, शेख अब्दुल्ल मोहिद, अरशद राजा, जावेद अख्तर, बिक्रम मुर्मू आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।