इचाक के खर्रा गांव में महिला की हत्या कर शव को कुएं में डाला
इचाक थाना क्षेत्र के खर्रा गांव में महिला गीता की हत्या का मामला सामने आया है। गीता का शव कुएं में बोरे में बंद मिला। गीता की सास और दादी सास को पुलिस ने आरोपी माना है। गीता का विवाह पहले दिलीप से हुआ...

इचाक प्रतिनिधि इचाक थाना क्षेत्र के खर्रा गांव में महिला गीता 36 की हत्या कर शव को कुएं में फेकने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। साक्ष्य छुपाने के मकसद से शव को ईंट पत्थर के साथ बोरे में भरकर घर के बगल स्थित बृजेश्वर राणा के कुएं में फेंक दिया। जिसकी भनक ग्रामीणों को रात में ही लग चुकी थी। सुबह गीता को नहीं देख, गांव वालों ने उसकी सास सरिता देवी,दादी सास सावित्री देवी से पूछा तो बताया कि बहन के घर गयी है। ग्रामीणों को सरिता और सावित्री के बातों पर शक हुआ तो गीता के गायब होने की सूचना मुखिया सिकंदर कुमार राम,पंचायत समित सदस्य प्रतिनिधि धीरज रजक को दी।
जिसके बाद दोनों पंचायत प्रतिनिधियों और बीरेंद्र प्रसाद मेहता ने सरिता के घर पहुंचकर गीता के बारे में पूछा तो सरिता तिलमिला गई। जिसके बाद बगल के कुएं में झगर डालकर तलाशी ली गयी, तो बोरा में बंद गीता का शव पानी के ऊपर देख गीता की हत्या की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर पहुंची इचाक थाना प्रभारी संतोष कुमार एएसआई नसीम अख्तर ,सुनील शर्मा और जवानों ने ग्रामीणों के मौजूदगी में बोरे में बंद गीता के शव को कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा के बाद पोस्टमास्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। पुलिस ने मौके गीता के सास सरिता देवी और दादी सास सावित्री देवी को हत्यारोपी मानते हुए पूछताछ के लिए थाना ले गई है। पुलिस ने सरिता के घर से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी,रॉड और सरिता का मोबाइल जब्त किया है।गांव वालों ने बताया कि घटना की रात मृतिका गीता के पति सुभाष उर्फ सूरज रविदास, ससुर कार्तिक रविदास और देवर करण रविदास मुंबई में थे। उन्हें गीता की हत्या कर शव को कुएं में फेक जाने की सूचना दे दी गई है। प्रेम विवाह किया था गीता ने गीता की पहली शादी मनाई गांव के दिलीप भुंइया के साथ हुई थी। मृतिका का मायका इचाक के छावनी गांव में है। गीता को पहले पति दिलीप से दो बेटा और दो बेटी है। चार वर्ष पहले दिलीप की मौत बीमारी से हो गई। जिसके बाद सुभाष उर्फ सूरज और गीता का प्रेम परवान चढ़ा। दोनों को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जिसके बाद दोनों अंतरजातीय प्रेम विवाह कर साथ रहने लगे। इस बीच गीता ने दिलीप के चार छोटे बच्चों को सास मंगरी देवी के जिम्में छोड़ कर सूरज उर्फ सुभाष के साथ पति-पत्नी के रूप में रहने लगी। उधर बच्चों का लालन पालन गीता की पुरानी सास मंगरी देवी कर रही थी। फैमिली प्लानिंग बना गीता के मौत का कारण दिलीप से चार बच्चे होने के बाद गीता ने फैमिली प्लानिंग का ऑपरेशन करा लिया था। इसी बीच उसके पति की मौत हो गई ।जिसके बाद सूरज उर्फ सुभाष और गीता एक दूसरे से मिलते रहे। दोनों के प्रेम कहानी की जानकारी परिवार वालों को हुई। जिसके बाद शादी कर साथ रहने लगे। जो गीता की सास सरिता को नागवार लगा। वह कहती थी कि गीता ऑपरेशन करा चुकी है।उसे कोई संतान नहीं होगी। ऐसे में गीता मेरे बेटे की जिंदगी को बर्बाद कर रही है। मुंबई गया है पति गीता के पति सूरज उर्फ सुभाष रविदास घटना से 8 दिन पहले मुंबई काम करने गया था। गांव वालों ने बताया कि गीता की हत्या में सरिता के रिश्तेदार सुमित सहित अन्य लोग शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।