यूसील के पूर्व महिला सुरक्षा कर्मी से दुर्व्यवहार मामले में वार्ता को लेकर सीएमडी को लिखा पत्र
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की आदिवासी महिला कर्मी कुईलू मुर्मू को न्याय दिलाने के लिए सक्रियता दिखाई है। आरोप है कि डीजीआर सुपरवाइजर ने महिला को जातिसूचक...
जादूगोड़ा ।यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में कार्यरत गृह रक्षा वाहिनी की आदिवासी महिला कर्मी कुईलू मुर्मू को न्याय दिलाने के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सक्रिय हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जेएलकेएम कोल्हान अध्यक्ष राजा कालिंदी ने कहा की यूसील सीएमडी को पत्र भेजकर दो पक्षीय वार्ता की मांग की है। मोर्चा का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान डीजीआर सुपरवाइजर मिथिलेश कुमार सिंह ने महिला कर्मी को जातिसूचक गालियां दीं। उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया।
मोर्चा ने एक सप्ताह के भीतर सीएमडी से वार्ता बुलाने की मांग की है। साथ ही आरोपी सुप्रवाइजर मिथिलेश कुमार सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी यूसील प्रबंधन की होगी। पीड़ित महिला लगातार न्याय के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन अब तक यूसील प्रबंधन ने आरोपी सुपरवाइजर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे मोर्चा के सदस्यों में भारी नाराजगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।