Woman Killed by Elephant Attack in Jharkhand s Baharagora बहरागोड़ा : जंगल में साल पत्ता लाने गई महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsWoman Killed by Elephant Attack in Jharkhand s Baharagora

बहरागोड़ा : जंगल में साल पत्ता लाने गई महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला

बहरागोड़ा प्रखंड के मुटूरखाम गांव में बुधनी सोरेन नामक महिला की हाथी के हमले से मौत हो गई। वह जंगल में अन्य महिलाओं के साथ साल का पत्ता तोड़ने गई थी। हाथी ने उसे पकड़कर गंभीर रूप से घायल किया। इलाज के...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 3 April 2025 05:50 AM
share Share
Follow Us on
बहरागोड़ा : जंगल में साल पत्ता लाने गई महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड के मुटूरखाम पंचायत के मुटूरखाम गांव की 42 वर्षीय बुधनी सोरेन नामक महिला की बुधवार की सुबह एक हाथी के हमले से मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन जंगल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बुधनी सोरेन को टेंपो से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर वन विभाग के प्रभारी वनपाल कल्याण महतो, वनरक्षी तपन मुंडा और संतोशील घोष सीएचसी पहुंचे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विधायक समीर कुमार मोहंती सीएचसी पहुंचे। ‌वन विभाग द्वारा मृतका के पति गालू सोरेन को तत्काल 50000 रुपये विधायक के हाथों प्रदान किए गए। मुआवजा की शेष 3.50 लाख राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक बुधनी सोरेन सुबह जाहेरथान के पास जंगल में दो अन्य महिलाओं के साथ साल का पत्ता तोड़ने गई थी। इसी दौरान एक हाथी ने तीनों महिलाओं को खदेड़ा।‌ तीनों महिलाएं जान बचाने के लिए भागीं। हाथी ने बुधनी सोरेन को खदेड़ कर सूंड से पकड़ा और पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। दो अन्य महिलाओं ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के मुताबिक यह हाथी पास के जंगल में शरणागत है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।