Gumla Polytechnic College Celebrates Sarhul Festival with Cultural Festivities सरहुल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दिलाता है याद: डॉ शिबा, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsGumla Polytechnic College Celebrates Sarhul Festival with Cultural Festivities

सरहुल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दिलाता है याद: डॉ शिबा

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को सरहुल पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह प्रकृति और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। कार्यक्रम में साल के पेड़ की पूजा की गई और छात्र-छात्राओं के बीच...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 30 March 2025 01:04 AM
share Share
Follow Us on
सरहुल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दिलाता है याद: डॉ शिबा

गुमला, प्रतिनिधि। गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार सरहुल पूजा महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। सरहुल प्रकृति और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। कार्यक्रम की शुरुआत साल के पेड़ की पूजा से हुई। जो मानवता और प्रकृति के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है। पूजा अनुष्ठान के बाद छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद वितरण हुआ। मौके पारंपरिक लोक नृत्य का आयोजन हुआ। जिसमें झारखंड की सांस्कृतिक छटा झलकी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू ने कहा कि सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक जड़ों और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। मौके पर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।