Serious Accident in Gumla Woman Injured in Bike Collision बाइक की टक्कर से महिला जख्मी, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsSerious Accident in Gumla Woman Injured in Bike Collision

बाइक की टक्कर से महिला जख्मी

गुमला में संत इग्नासियूस स्कूल के पास बाइक की टक्कर से 37 वर्षीय सुजाता एक्का गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है जब वह सड़क पार कर रही थी। तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारकर भाग गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 3 May 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
बाइक की टक्कर से महिला जख्मी

गुमला। जिला मुख्यालय के संत इग्नासियूस स्कूल के समीप बाइक की टक्कर से सड़क पार हो रही खड़ियापाड़ा निवासी 37 वर्षीय सुजाता एक्का गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार संत इग्नासियूस के समीप महिला पैदल सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मरते हुई मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।