BJP s Membership Drive and Village Meeting in Sariya Highlights Party Strength भाजपा का विस स्तरीय सदस्यता अभियान सह चौपाल कार्यक्रम आयोजित, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBJP s Membership Drive and Village Meeting in Sariya Highlights Party Strength

भाजपा का विस स्तरीय सदस्यता अभियान सह चौपाल कार्यक्रम आयोजित

शनिवार को सरिया के मंडल धर्मशाला में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सदस्यता सह चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक अमित यादव और नागेन्द्र महतो ने भाजपा के इतिहास और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 13 April 2025 04:59 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा का विस स्तरीय सदस्यता अभियान सह चौपाल कार्यक्रम आयोजित

सरिया। शनिवार को सरिया के मंडल धर्मशाला में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सह चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बरकट्ठा के विधायक अमित यादव व विशिष्ठ अतिथि बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो रहे। मुख्य अतिथि ने जनसंघ काल से लेकर अब तक भाजपा के कार्यों को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच रखा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की चर्चा की। अमित यादव ने पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने की अपील भी की। वहीं विधायक महतो ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी समेत दो सांसदों के साथ 1980 में पार्टी पटल पर आई और आज पार्टी देश के 90 प्रतिशत राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है। साथ ही 11 वर्षों से प्रधानमंत्री की कुर्सी नरेंद्र मोदी के पास है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया। बैठक में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिला मंत्री देवनाथ राणा, भाजपा वरिष्ठ नेता नकुल मंडल, जिप सदस्य सह मंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू, जिप प्रतिनिधि माथुर प्रसाद, जिला मंत्री रजनी कौर, जिप प्रतिनिधि हरिहर मंडल, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, बिनोद यादव, मंडल अध्यक्ष अजय यादव, राजदेव साव, पवन पांडे, राजेश पांडेय सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बरवाडीह गावं में लगाया चौपाल

भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर चौपाल के तहत आयोजित गांव चलो अभियान अंतर्गत बगोदर विधासभा क्षेत्र के सरिया के बरवाडीह में ग्राम चौपाल कार्यक्रम हुआ। विधायक नागेंद्र महतो व विधायक अमित कुमार यादव ने कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।