Earth Day Seminar Protecting Our Planet for Future Generations हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य पर सेमिनार , Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsEarth Day Seminar Protecting Our Planet for Future Generations

हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य पर सेमिनार

बेंगाबाद के के एन बक्शी महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर 'हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य' विषय पर सेमिनार हुआ। प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने पृथ्वी के स्वास्थ्य की महत्वपूर्णता बताई। उपप्राचार्य और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 23 April 2025 06:24 AM
share Share
Follow Us on
हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य पर सेमिनार

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद स्थित के एन बक्शी महाविद्यालय में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य है। हमारे जीवन और हमारे भविष्य के लिए यह महत्वपूर्ण है। पृथ्वी हमारा घर है और इसके स्वास्थ्य और सुरक्षा से हमारा भविष्य जुड़ा हुआ है। हमें पृथ्वी को बचाना और संरक्षित करना चाहिए। ताकि आनेवाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित ग्रह सुनिश्चित किया जा सके। उपप्राचार्य प्रो बिनोद कुमार सुमन ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और हम सभी यहां रहते हैं। पृथ्वी से ही भोजन, पानी और हवा मिलता है और यह हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। जिसे बचाना हमसभी का दायित्व है। डॉ शंकर सिंह ने कहा कि हमें पृथ्वी की रक्षा करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। इसमें प्रदूषण को कम करना, नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करना और संसाधनों का कुशलता से उपयोग करना शामिल है। प्रो नूतन शर्मा ने कहा कि हमें आनेवाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित ग्रह सुनिश्चित करने के लिए पृथ्वी की रक्षा करनी चाहिए। प्रो मदन कुमार ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। चाहे वह सरकारी अधिकारी हो, वैज्ञानिक हो या सामान्य नागरिक हो। प्रो नीलेश लकड़ा ने कहा कि हम लोगों को पर्यावरण संरक्षित करने की कोशिश करनी होगी। धरती और उसकी परिस्थिति को बचाना हमारा पहला कर्तव्य बनता है। जैव विविधता को बचाना और जलवायु परिवर्तन के ख़तरों से बचाना मनुष्यता की रक्षा के लिए ज़रूरी है। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने भी पृथ्वी दिवस के महत्व पर अपने अपने विचार रखे। इसमें सहजानन्द वर्मा, दीपा कुमारी, रितिका कुमारी, पंकज साव, रेश्मा कुमारी, नज़मा नुसरत, नुसरत परवीन, रितिक कुमार आदि शामिल थे। डा सुरेश यादव मंच का संचालन कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।