Elderly Man Dies After Road Accident in Devari Jharkhand घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsElderly Man Dies After Road Accident in Devari Jharkhand

घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

देवरी थाना क्षेत्र के चतरो चकाई रोड पर बुधवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में असको गांव के वृद्ध लेखो महली गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान गिरिडीह के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 9 May 2025 03:32 AM
share Share
Follow Us on
घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो चकाई रोड में साप्ताहिक हाट चतरो के पास बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए असको गांव के वृद्ध लेखो महली की इलाज के क्रम में गिरिडीह के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक का शव गुरुवार को असको गांव आते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस संबंध में बताया कि लेखो महली बुधवार शाम चतरो से अपने एक संबंधी के घर कोसोगोंदोदिघी गांव पैदल जा रहा था। इसी क्रम के चतरो-चकाई मुख्य मार्ग पर हटिया चौक के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गम्भीर रुप से घायल हो गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।