Former CM Raghubar Das Attends Shradh Ceremony in Giridih Panchayat श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व सीएम रघुवर बरवाडीह पहुंचे, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFormer CM Raghubar Das Attends Shradh Ceremony in Giridih Panchayat

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व सीएम रघुवर बरवाडीह पहुंचे

धनवार प्रखंड के गिरिडीह पंचायत में दिगम्बर सिंह के पिता लखन सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 14 April 2025 05:46 AM
share Share
Follow Us on
श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व सीएम रघुवर बरवाडीह पहुंचे

राजधनवार। धनवार प्रखंड के गिरिडीह पंचायत के बरवाडीह निवासी दिगम्बर सिंह के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह छतीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शामिल हुए। इस दौरान दास को बरजो मोड़ पर भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात वेलोग बरवाडीह पहुंचे। जहां दास दिगम्बर के पिता लखन सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं से मिलकर हाल चाल जाना तथा संगठन की मजबूती पर चर्चा की। बता दें कि दिगम्बर सिंह रघुवर दास के एक निजी कर्मी हैं तथा पिछले दिनों दिगम्बर के पिता लखन सिंह का देहांत हो गया था। श्राद्ध कार्यक्रम के बाद दास धनवार बाजार के साहू धर्मशाला पहुंचे तथा भाजपा की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मौके पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, सुनील अग्रवाल, उदय सिंह, पवन साव, अमित कुमार, प्रद्युम्न वर्मा, श्रीकांत राय, अजित चौधरी, उपेन्द्र सिंह, अशोक राय, विकेंद्र साहू, पवन साव, अमित कुमार, राजू पांडेय, अरविंद साव, रामप्रसाद सिंह आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।