पुरस्कार वितरण के साथ नाटक, नृत्य व संगीत कार्यक्रम का समापन
गिरिडीह कॉलेज में राजन मेमोरियल महोत्सव 2025 का समापन मंगलवार शाम पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने नाटक, नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। द रंग संस्था एवं गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह द्वारा आयोजित राजन मेमोरियल महोत्सव 2025 का समापन मंगलवार शाम पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। गिरिडीह कॉलेज में तीन दिवसीय बहुभाषी नाटक, नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से तीन दिनों तक खूब समां बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं इस संस्था के दिवंगत कार्यकर्ता राजन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में भारतवर्ष के विभिन्न राज्य से आए हुए प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी एवं कुल मिलाकर एक छोटे भारत का रूप परिलक्षित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि कला संस्कृति के क्षेत्र में गिरिडीह के युवाओं द्वारा इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
नाटक समाज में फैली हुई कुरीतियां को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। गिरिडीह जिले के लिए राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना गौरव की बात है। कार्यक्रम को आयोजित करने में द रंग के सभी कार्यकर्ताओं ने पिछले एक माह से मेहनत की है। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, बीएनएस डीएवी के प्राचार्य सचिन गर्ग, गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह अंग्रेजी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ एम एन सिंह, साउंड यूनियन के जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव, राज टेलीकॉम के रवि राज, सुमित कुमार, निशित शंघाई, स्पर्श शंघाई, वेदांश शाहाबादी, विशाल शाहबादी, अरविंद कुमार, मेहताब मिर्जा, राकेश सिंह, निशांत गुप्ता, पियूष कुमार, देवेंद्र सिंह, ज्योति कुमारी, राजेश कुमार, तरनजीत खालसा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोमनाथ केसरी, पुरुषोत्तम कुमार, श्रुति सिन्हा, बलराम कुमार वर्मा, विवेक कुमार ताती, सृष्टि गिरी, सचिन कुमार दास, सियाकुमारी, दिनकर कुमार, सुमित, कृष चौरसिया, दीपेश, रिया कुमारी, जीवन, आनंद, ओम, सिमरन, सादगी, अजीत कुमार, डॉ सुमन, अवनीत मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।