Grand Kalash Yatra Kicks Off 9-Day Shat Chandi Mahayagya at Maa Kali Temple in Giridih कलश यात्रा के साथ बनियाडीह में शतचंडी महायज्ञ शुरू, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGrand Kalash Yatra Kicks Off 9-Day Shat Chandi Mahayagya at Maa Kali Temple in Giridih

कलश यात्रा के साथ बनियाडीह में शतचंडी महायज्ञ शुरू

गिरिडीह के बनियाडीह में गुरुवार को श्रीश्री 108 मां काली मंदिर पिंडी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में 351 महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं, जिन्होंने नंगे पांव...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 15 May 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
कलश यात्रा के साथ बनियाडीह में शतचंडी महायज्ञ शुरू

गिरिडीह, प्रतिनिधि कलश यात्रा के साथ बनियाडीह में गुरुवार को श्रीश्री 108 मां काली मंदिर पिंडी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ शुरू हो गया। गुरुवार सुबह 9 बजे के करीब बनियाडीह काली मंदिर के समीप यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकली। 351 महिलाएं और कन्याएं माथे पर कलश लेकर निकली। कलश यात्रा में पुरुष श्रद्धालु भी धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। भीषण गर्मी में भी महिलाएं नंगे पांव कलश लेकर चल रही थी और देवी देवताओं का जयकारा लगा रही थी। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कलश यात्रा बनियाडीह क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बनियाडीह स्थित छठ घाट तालाब पहुंचा। यहां विधि विधान के साथ पुरोहितों ने कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा वापस बनियाडीह यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुई। यहां विधि विधान के साथ कलश का मंडप प्रवेश हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।