प्रेमी की खोज में केरल से पहुंची महिला
हीरोडीह में 30 वर्षीय महिला अंजना, जो तीन बच्चों की माँ है, ने 19 वर्षीय सरफुद्दीन के साथ प्रेम संबंध बना लिया। पति की नाराजगी के बाद अंजना को घर से निकाल दिया गया। उन्होंने झारखंड के कोडरमा में...

हीरोडीह। कहते हैं कि प्यार कि कोई उम्र होती है न सीमा। प्यार न तो जाति-देखता है और न ही ऊंच-नीच। प्यार किसी को किसी से भी हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के अक्सर ऐसे मामले आये दिन आते रहते हैं। जहां अपने छोटी उम्र के पुरुष को बड़ी उम्र की महिला दिल दे बैठती है। ऐसे कई मामले हैं जिन्हें परिवार, समाज की परवाह किए बगैर एक-दूसरे के साथ जीवन जीना पसंद करता है। ऐसा ही एक मामला केरला और झारखंड से जुड़ी है। यहां एक महिला खुद तीन बच्चे कि मां है। जो 19 वर्षीय युवक के साथ पिछले एक साल से दिल देकर बैठी है।
यह वाक्या खोरीमहुआ अनुमंडल के अंतर्गत बैरिया के निकट सोना पहाड़ी गांव की है। इस गांव के सरफुद्दीन (19) नामक लड़का अविवाहित है जो केरला के एक होटल में मजदूरी करता था। तथा उस होटल के 30 वर्षीय मालकिन महिला अंजना से प्यार हो गया था। जिसकी भनक महिला के पति को लग गया। जिस कारण घर में काफी विवाद उत्पन्न हो गया था। विवाद के बाद महिला के पति ने अपने तीन बच्चे को साथ में रख कर पत्नी को घर से निकाल दिया। संजना को घर से निकालने के बाद सरफुद्दीन के संपर्क में रहा। सरफुद्दीन ने अंजना को अपने घर का पता देकर झारखंड के कोडरमा में ठहरने को कहा था। महिला ने कोडरमा में आकर चार दिनों तक अपने प्रेमी सरफुद्दीन का इंतजार किया। पर बेवफा प्रेमी से कोई संपर्क नही हो पाया। अंततोगत्वा महिला ने एक टेंपू कर सरफुद्दीन के घर बैरिया बुधवार पहुंच गई। जैसे ही केरला महिला सरफुद्दीन के घर पहुंची तो उसे देख आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। यहां तक कि उसकी भाषा न तो लोग समझते हैं और न ही यहां की भाषा महिला समझ पाती है। महिला केवल मलयालम भाषा समझती है। जिस कारण यहां के लोगों के लिए उसकी बातचीत से परेशानी बना हुआ था। सजना अपने भाषा में बोली कि यहां मैं मम्मी के यहां सेफ्टी हूं। जब तक सरफुद्दीन नहीं आएगा तब तक में उसी के घर पर हीं रहूंगी। बहरहाल सरफुद्दीन परिवार जनों के संपर्क से बाहर बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।