Gas Cylinder Fire in Jamb Mubarakpur Quick Action by Villagers Saves Lives खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से लगी आग, बाल-बाल बचीं महिलाएं, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsGas Cylinder Fire in Jamb Mubarakpur Quick Action by Villagers Saves Lives

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से लगी आग, बाल-बाल बचीं महिलाएं

Lakhimpur-khiri News - ग्राम जाम मुबारकपुर में शाम करीब 6 बजे गैस सिलेंडर में आग लग गई। महिलाएं घर पर खाना बना रही थीं, तभी गैस रिसाव से आग लगी। सभी महिलाएं शोर मचाते हुए बाहर भाग गईं। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने मिलकर आग...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 4 May 2025 02:56 AM
share Share
Follow Us on
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से लगी आग, बाल-बाल बचीं महिलाएं

ओयल। चौकी क्षेत्र के ग्राम जाम मुबारकपुर में शाम लगभग 6 बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गांव निवासी शैलेंद्र पुत्र गांगाराम के परिजन ने बताया कि शाम करीब छह बजे घर पर महिलाए ही थी। मां गैस पर खाना बना रही थी, अचानक सिलेंडर की पाइप से हुए गैस रिसाव से आग पकड़ ली। गैस सिलेंडर से भड़की आग से सभी महिलाएं शोर मचाते हुए घर के बाहर भाग कर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया घर मे रखा भूसा लकड़ियां भी काफी तेज जलने लगीं।

महिलाओं का शोर सुन कर आस-पास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस व दमकल की गाड़ी को भी सूचना दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।