Major Collision Near Tisri BSNL Tower Injures Eight Including Two Girls पिकअप और कार की टक्कर में आठ लोग घायल, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMajor Collision Near Tisri BSNL Tower Injures Eight Including Two Girls

पिकअप और कार की टक्कर में आठ लोग घायल

तिसरी के बीएसएनएल टावर के पास बुधवार रात एक पिकअप गाड़ी और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप में सवार दो लड़कियों सहित आठ लोग घायल हो गए। घायल लोगों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 28 March 2025 05:39 AM
share Share
Follow Us on
पिकअप और कार की टक्कर में आठ लोग घायल

तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के बीएसएनएल टावर के समीप बुधवार देर रात सवारी पिकअप गाड़ी और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे पिकअप गाड़ी में सवार दो लड़की सहित आठ लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस घटना के बाद कार में सवार लोग भाग निकले। इस बाबत बताया गया कि बिहार के चकाई से कुछ लोग पिकअप गाड़ी से तिसरी के गड़कुरा गांव तिलक चढ़ाने के लिए आए थे। रात में तिलक का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद लोग चकाई वापस लौट रहे थे। तभी तिसरी की ओर से गावां की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने पिकअप गाड़ी में जोर का धक्का मार दिया। इस घटना में पिकअप गाड़ी में सवार दो लड़की सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कार सवार लोगों को भी चोट लगी है। इस घटना के बाद तिसरी पुलिस सभी घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां पर डॉक्टर जैनेन्द्र कुमार द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर रुप से घायल लोगों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।