Massive Crowds Gather for Bhagwat Katha at Shri Shri 108 Maa Kali Temple Yagya भगवान का दरबार मोक्ष प्रदान करता है: आरती शास्त्री, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMassive Crowds Gather for Bhagwat Katha at Shri Shri 108 Maa Kali Temple Yagya

भगवान का दरबार मोक्ष प्रदान करता है: आरती शास्त्री

गिरिडीह में चल रहे श्रीश्री 108 मां काली मंदिर के महायज्ञ में भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा में आरती शास्त्री ने बताया कि भगवान की कथा सुनना मोक्ष प्रदान करता है। महिलाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 22 May 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
भगवान का दरबार मोक्ष प्रदान करता है: आरती शास्त्री

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल बनियाडीह में चल रहे श्रीश्री 108 मां काली मंदिर पिंडी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ में आयोजित भागवत कथा सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के छठे दिन मंगलवार शाम इटावा वृंदावन से आई कथावचिका आरती शास्त्री की संगीतमयी कथा पर श्रद्धालु महिलाएं खूब झूमीं। कथावाचिका आरती शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा का स्थल भगवान का दरबार है और भगवान का दरबार मोक्ष प्रदान करता है। भागवत कथा भटके हुए लोगों को रास्ता बताता है। यह वो प्रांगण है, जो शैतान है उनको इंसान बनाता है। कहा कि इस प्रांगण में कोई भी व्यक्ति भाव से कथा सुनने आए तो उसकी इच्छाएं पूरी होती है।

कहा कि भाव से कथा वही सुन सकता है जिसके ऊपर भगवान की कृपा होती है। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने जब भी दरबार में आएं तो खाली हाथ नहीं आना चाहिए। यदि कुछ न हो तो पुष्प लेकर आएं। कहा कि कथा सुनने तो कई लोग आते हैं, पर कथा सुनने किस भाव से आते हैं, ये बड़ी बात है। श्रीकृष्ण जन्म को देख भावविभोर हुई महिलाएं : पांचवें दिन की भागवत कथा में बुधवार को श्रीकृष्ण की झांकी निकली। बासुदेव श्रीकृष्ण रुपी बालक को टोकरी में माथे पर लेकर जब कथा सुन रही महिलाओं के बीच पहुंचे तो श्रद्धालु महिलाएं भावविभोर नजर आईं। श्रीकृष्ण दर्शन के लिए महिलाएं ललायित नजर आ रही थी। कोई पुष्प अर्पित कर रही थी तो कोई श्रीकृष्ण रुपी बालक के पैर छू रही थी। महायज्ञ को लेकर भक्तों में उत्साह : शत चंडी महायज्ञ को लेकर भक्तों में उत्साह छाया हुआ है। सातवें दिन बुधवार को पूजा पाठ से माहौल भक्तिमय बना रहा। बुधवार को भी यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा करते दिखे। मंगलवार को बनियाडीह के गणेश यादव ने यज्ञशाला की 24 घंटे की परिक्रमा शुरु की। यह परिक्रमा बुधवार को पूरा हुआ। इसी तरह दो युवतियों ने मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक 12 घंटे तक यज्ञशाला की परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान लोग हरे राम, हरे कृष्ण, जय श्रीराम, जय माता दी आदि का जयघोष कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।