Mediation Resolves Long-standing Dispute Between Couple in Giridih पति-पत्नी के विवाद को सुलझाया, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMediation Resolves Long-standing Dispute Between Couple in Giridih

पति-पत्नी के विवाद को सुलझाया

गिरिडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलह कराकर हल किया। पिछले दो सालों से अलग रह रहे दंपति, जिनके दो बच्चे हैं, अब एक साथ रहने लगे। प्राधिकार के सचिव मो सफदर अली...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 30 April 2025 04:53 AM
share Share
Follow Us on
पति-पत्नी के विवाद को सुलझाया

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के फ्रंट ऑफिस के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलह कराकर निपटाया गया। फ्रंट कार्यालय में पीड़िता द्वारा अपने पति के विरूद्ध लिखित शिकायत की गई थी। विवाद के कारण पति-पत्नी पिछले दो सालों से अलग-अलग रह रहे थे। इनके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ रह रही थी। इस मामले में प्राधिकार के सचिव मो सफदर अली ने गंभीरता से लिया और फ्रंट कार्यालय के मध्यस्थ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद मामले में मध्यस्थ तृप्ति रंजना, पीएलवी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, शालिनी प्रिया एवं कामेश्वर कुमार द्वारा पहल की गई और मंगलवार को दोनों पति-पत्नी के बीच के विवाद को सुलह कराते हुए निपटारा करा दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ अपने घर के लिए रवाना हो गये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।