Players Honored at Ram Navami Celebration in Giridih अखाड़ा में बेहतरीन खेल के प्रदर्शन पर मिला सम्मान, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsPlayers Honored at Ram Navami Celebration in Giridih

अखाड़ा में बेहतरीन खेल के प्रदर्शन पर मिला सम्मान

गिरिडीह में रामनवमी पूजा के दौरान सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के अखाड़ा में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जुलूस के बाद खेल का प्रदर्शन...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 8 April 2025 04:34 AM
share Share
Follow Us on
अखाड़ा में बेहतरीन खेल के प्रदर्शन पर मिला सम्मान

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के अखाड़ा में रामनवमी पूजा के मौके पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बिनोद राणा, उपाध्यक्ष मंतोष राणा, सचिव दिनेश राणा, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष राणा, सचिव भुवनेश्वर राणा आदि ने प्रदान किया। सम्मान ईशा, प्रियंका, नैनी, मिष्टी, रिशु, राजकुमार सिंह, जितेंद्र राणा, राजा राणा, छोटेलाल राणा, अभिजीत, रामचंद्र रजक, मोनू, रिंकू बच्चा ग्रुप, बिनोद शर्मा, मंतोष राणा, आनंद तुरी, घनश्याम पंडित, चंद्रदेव राणा, अनिकेत, संतोष, रामेश्वर, विक्रम, धर्मेंद्र, कुंदन, भुवनेश्वर, विक्की, चुन्नू तुरी, गोवर्धन, बीजू राणा, गुड्डू तुरी, मेघन तुरी को दिया गया। इसके पहले हनुमान मंदिर से अखाड़ा जुलूस निकलकर शाह टोला पहुंचा। यहां अंबाडीह के जुलूस के साथ मिलन हुआ और लोगों ने खेल का प्रदर्शन किया। शाह टोला के लोगों ने अखाड़ा जुलूस का स्वागत किया। पदाधिकारियों को मो. सिराज अंसारी, हसनैन अली, सिकंदर, इम्तियाज, दानिश, आसिफ ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। जुलूस में शांति समिति के रामेश्वर शर्मा, प्रयाग राणा छोटू, कंचन राणा, संतोष कुमार राणा, सुनील शर्मा के अलावा छोटेलाल शर्मा, कैलाश राणा, चिरंचीवी पंडित, चंद्रदेव राणा, आर सी पंडित, गौतम कुमार राणा, धर्मेंद्र राणा, हिमांशु, सुनील, पंकज सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।