स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल
धनवार-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को चारपाहिया वाहन की ठोकर से तीन लोग घायल हो गए। बाइक पर सवार तीन लोग इलाज करवाकर लौट रहे थे, तभी एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। घटना में एक महिला...

राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को चारपाहिया वाहन की ठोकर से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, धनवार की ओर से इलाज करवाकर एक बाइक पर तीन लोग वापस अपने घर जमरेडीह जा रहे थे। इसी क्रम में बुधुआडीह के पास टोल नाका के पास पीछे एक चार पहिया वाहन आया और उनकी बाइक में ठोकर मार दी जिससे बाइक पर सवार नीचे गिर पड़े। इस घटना में बाइक चालक के साथ एक महिला को माथे में चोट लगी है, वहीं उक्त बाइक में सवार एक गर्भवती महिला को भी चोट लगी है। इस दौरान स्कार्पियो चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। समाचार लिखे जाने तक घायलों का निजी क्लिनिक में इलाज किया जा रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।