Woman Appeals to Jharkhand Government for Help in Missing Husband Case प्रशासन से लगाया खोजबीन करने की अपील, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsWoman Appeals to Jharkhand Government for Help in Missing Husband Case

प्रशासन से लगाया खोजबीन करने की अपील

धनवार प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर की जरीना बीबी ने झारखंड सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनका पति मुस्तकीम मियां 30 अप्रैल को बनारस से लौटते समय गायब हो गए हैं। जरीना ने कहा कि तीन दिन से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 2 May 2025 03:41 PM
share Share
Follow Us on
प्रशासन से लगाया खोजबीन करने की अपील

खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर की एक महिला ने झारखंड सरकार तथा स्थानीय प्रशासन से पति की गुमसुदगी मामले में सहयोग की गुहार लगाई है। जिसमें पीड़िता जरीना बीबी ने कहा है कि मेरे पति मुस्तकीम मियां बनारस में रह कर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। और पिछले 30 अप्रैल को घर धर्मपुर लौट रहे थे। इसी क्रम में रास्ते से ही बात कर जानकारी दिए थे कि वह वापस घर लौट रहे हैं। उसके बाद से मोबाइल नंबर 7292859390 ऑफ बता रहा है। और तीन दिन बीत जाने के बाद भी घर नही आये है जिससे मन विचलित हो रहा है।

बताया कि किसी प्रकार का कोई सम्पर्क नही होने से कोई बड़ी अनहोनी की चिंता सता रही है। जिसे देखते हुए झारखण्ड सरकार तथा प्रशासन से खोजबीन करने की अपील की है। ताकि सही सलामत घर वापसी हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।