अनहेल्दी हैं खाना पकाने के ये 5 तरीके, गंभीर तौर से सेहत को पहुंचता है नुकसान 5 cooking methods that are unhealthy and can cause serious harm to health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ5 cooking methods that are unhealthy and can cause serious harm to health

अनहेल्दी हैं खाना पकाने के ये 5 तरीके, गंभीर तौर से सेहत को पहुंचता है नुकसान

घर में बने खाने को हेल्दी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर खाने को गलत तरह से पकाया जाए तो वह भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। यहां जानिए खाना पकाने के 5 तरीके जो अनहेल्दी होते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 12:21 PM
share Share
Follow Us on
अनहेल्दी हैं खाना पकाने के ये 5 तरीके, गंभीर तौर से सेहत को पहुंचता है नुकसान

खाना हर घर में पकाया जाता है। खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह के मसाले, तेल और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। खाना पकाने के लिए सभी महिलाएं अलग-अलग तरीकों को अपनाती हैं। लेकिन क्या खाना पकाने के सभी तरीके हेल्दी होते हैं? बाहर के खाने के मुताबिक घर के खाने को ज्यादा हेल्दी और टेस्टी माना जाता है। हालांकि, खाना हेल्दी है या नहीं ये इस इस बात पर निर्भर करता है कि खाना किस तरीके से पकाया गया है। यहां हम खाना पकाने के 5 तरीके बता रह हैं जो अनहेल्दी माने जाते हैं।

1) जरूरत से ज्यादा पकाना

खाने को जरूरत से ज्यादा पकाने पर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसके अलावा सब्जी या दाल के स्वाद में कमी आ सकती है और हानिकारक पदार्थों के बनने की संभावना हो जाती है। खाना पकाने के लिए समय और तापमान का ध्यान रखना जरूरी है।

2) नॉन-स्टिक पैन में खाना बनाना

हर किचन में एक न एक नॉन-स्टिक पैन जरूर मिल जाएगा। वैसे तो इस पर खाना फटाफट और कम तेल में तैयार हो जाता है। लेकिन नॉन-स्टिक पैन में पॉलीटेट्राफ्लुओरोएथिलीन की कोटिंग होती है, जिसे आमतौर पर टेफ्लॉन के रूप में जाना जाता है। इन पैन को ज्यादा गरम करने पर जहरीला धुआं और कण निकल सकते हैं। इसलिए इस पर खाना बनाते समय इसे बहुत ज्यादा गर्म करने से बचना चाहिए। इसके अलावा आप खाना पकाने के लिए दूसरे बर्तनों का इस्तेमाल करें जो हेल्दी माने जाते हैं।

3) ग्रिलिंग

ग्रिल्ड चिकन, ग्रिल्ड पनीर और ग्रिल्स फिश जैसे स्नैक्स आइटम को खाना खूब पसंद किया जाता है। लेकिन ज्यादा तापमान और खुली लौ पर ग्रिलिंग करने से खतरनाक यौगिक बन सकते हैं, जिन्हें कुछ गंभीर बीमारियों से जोड़ा गया है। इसके अलावा इस तरह से खाना पकाने पर पोषक तत्वों भी खत्म हो सकते हैं।

4) एयर फ्राईंग

डीप फ्राईंग वाले खाने को हेल्दी रूप से पकाने के लिए एयर फ्राईंग तरीके को हेल्दी माना जाता है, जो ज्याद तेल का इस्तेमाल किए बिना ही क्रिस्पी डिशेज को तैयार कर सकता है। कुछ चीजों को इसमें पकाने पर वह बाहर से तो पक जाती हैं लेकिन अंदर से कच्ची रह जाती हैं। ऐसी खाने की चीजों को खाकर आप बीमार हो सकते हैं।

5) डीप फ्राई

डीप फ्राई करने से तेल ऑक्सीकृत हो सकता है और ट्रांस फैट बन सकता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे से जुड़ा हुआ है। डीप फ्राई करने से खाना तेल से भरा हो जाता है, जिससे कैलोरी और संतृप्त फैट की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी जगह पैन-फ्राइंग तरीके को अपनाएं। इसमें खाना पकाने के लिए तेल की एक पतली परत का इस्तेमाल किया जाता है

ये भी पढ़ें:हेल्थ के लिए क्या वाकई अच्छा है ठंडा पानी? पीने से पहले जरूर जानें
ये भी पढ़ें:क्या टॉयलेट सीट का ढक्कन बंद करना जरूरी है?

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।