बुरे सपने नींद कर देते हैं खराब? निपटने के लिए अपनाएं ये जीवन मंत्र Follow these life mantras to deal with bad dreams That ruin your sleep
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रFollow these life mantras to deal with bad dreams That ruin your sleep

बुरे सपने नींद कर देते हैं खराब? निपटने के लिए अपनाएं ये जीवन मंत्र

बुरे सपने कई बार व्यक्ति को इस कदर सताते हैं कि इसका असर रोजाना की लाइफ पर होता है। लेकिन इन सपनों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ जीवन मंत्र को अपना सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 10:50 AM
share Share
Follow Us on
बुरे सपने नींद कर देते हैं खराब? निपटने के लिए अपनाएं ये जीवन मंत्र

सोते समय सपने आना कॉमन है, ये कई कारणों से आते हैं।सपने देखने के बाद हर कोई देखे गए सपनों का अर्थ जानने की कोशिश करता है। कई बार कुछ सपने ऐसे आते हैं जिनका कोई सिरपैर ही नहीं होता है लेकिन कई बार सपने डरा देते हैं और नींद भी खराब कर सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को रोजाना बुरे सपने आते हैं तो इसका असर रोजाना के रूटीन पर भी हो सकता है। अगर आपको भी रोजाना बुरे सपने आते हैं और इससे आपकी नींद खराब हो जाती है तो इससे निपटने के लिए आप कुछ आदतों को जीवन मंत्र बना सकते हैं।

बुरे सपनों से कैसे निपटें

- रोजाना का स्लीप रूटीन

बुरे सपने से नींद खराब हो जाती हैं तो अपने शरीर के सोने और उठने के समय को तय कर लें। इस रूटीन को वीकऑफ के समय भी फॉलो करें।

- सोने से पहले खुद को करें रिलैक्स

सोने से पहले शांत करने वाली एक्टिविटी में खुद को शामिल करें। एक्टिविटी कुछ भी हो सकती हैं जैसे पढ़ना, नहाना या आरामदायक म्यूजिक सुनना।

- आरामदायक नींद का माहौल

बुरे सपनों से नींद खराब हो जाती है तो इससे बचने के लिए बेडरूम में आरामदायक नींद का माहौल बनाना जरूरी है। अच्छी-गहरी नींद को बढ़ावा देने के लिए अंधेरा, शांत और ठंडा कमरे में सोएं।

- नींद खराब करने वाली चीजों से बचें

खाने पीने की कुछ चीजों से नींद खराब हो सकती है। खासतौर से सोने से पहले कैफीन और शराब की ज्यादा मात्रा नींद में बाधा डालने का काम करती है, जिसकी वजह से बुरे सपने आने की संभावना को बढ़ सकती हैं।

- स्क्रीन टाइम को सीमित करें

सोने से कम से कम एक घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक डिवायस जैसे फोन, टैबलेट, कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से बचें। सोशल मीडिया पर चल रही खबरें आपको विचलित कर सकती हैं और फिर बुरे सपने आने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

- ट्रौमा थेरेपी

अगर बुरे सपने किसी दर्दनाक अनुभव के कारण आ रहे हैं, तो ट्रौमा फोकस थेरेपी लें। ऐसा करके आपकी नींद पर इसके प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:बहुत ज्यादा टेंशन होने पर कैसे करें मन शांत, जानिए काम आने वाले 5 तरीके

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।