आंखों से जुड़ी इन बातों को मानते हैं सच तो जान लें क्या कहते हैं डॉक्टर? eye health tips know 5 common myth and facts about vision and eyesight, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थeye health tips know 5 common myth and facts about vision and eyesight

आंखों से जुड़ी इन बातों को मानते हैं सच तो जान लें क्या कहते हैं डॉक्टर?

Eye Care Myth And facts: आंखों की केयर से जुड़ी कई सारी बातें अक्सर लोगों के बीच फैली रहती है। जिसे लोग सच मानते हैं। ऐसी ही कुछ आई केयर से जुड़े मिथ और फैक्ट के बारे में जरूर जानना चाहिए।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 03:48 PM
share Share
Follow Us on
आंखों से जुड़ी इन बातों को मानते हैं सच तो जान लें क्या कहते हैं डॉक्टर?

इंसान के सबसे जरूरी अंगों में एक आंखें भी हैं। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं जो अपनी आंखों की देखभाल शरीर के बाकी अंगों की तरह करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि आई केयर के लेकर लोगों में मन में कई तरह के भ्रम है, जिसे वो सही मानते हैं। लेकिन अक्सर डॉक्टर लोगों के इन भ्रम को दूर कर सही केयर की सलाह देते हैं। इन्हीं में से कुछ आखों से जुड़ी मिथ और फैक्ट के बारे में आप भी जान लें।

मिथ 1- आंखों पर थूक लगाना क्या सही है?

जवाब- आजकल कई सारे रील्स सोशल मीडिया के जरिए फैलते हैं। इन्हीं में से एक है क्या थूक लगाने से आंखों की सेहत पर कुछ फर्क पड़ता है। जिसे लोग सच मानते हैं लेकिन आई 7 हॉस्पिटल के डॉक्टर राहिल चौधरी ने बताया कि ये पूरी तरह से मिथ है। थूक लगाने से आंखों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

मिथ 2- कम रोशनी में पढ़ने से क्या आंखे खराब हो जाती है?

जवाब- कम रोशनी में पढ़ने से कुछ समय के लिए आंखों पर दबाव बढ़ता है। लेकिन इससे आंखों के खराब होने का कोई कनेक्शन नही है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में लाइट में पढ़ने से आंखों को डिस्कंफर्ट नहीं होता।

मिथ 3- क्या गाजर खाने से आंखों की रोशनी ठीक होती है

जवाब- गाजर में विटामिन ए की मात्रा होती है जो आंखों के लिए जरूरी है। लेकिन सीमित मात्रा में ही। ज्यादा मात्रा में भी गाजर खाने से आंखों की रोशनी नहीं बढ़ती। गुड आई साइट के लिए सारे न्यूट्रिएंट्स का सही बैलेंस जरूरी है।

मिथ 4- क्या आंखों की एक्सरसाइज से विजन इंप्रूव होता है?

जवाब- आंखों की एक्सरसाइज करने से पर्मानेंट विजन नहीं ठीक होता है। लेकिन आई एक्सरसाइज आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेन को कम करने और फोकस इंप्रूव करने में मदद करते हैं।

मिथ 5- बार-बार आंखें झपकाना अच्छा होता है?

जवाब- बार-बार पलके झपकाने से आंखों को कोई फायदा नहीं होता है। हां सिस्टम पर काम करते हुए बीच-बीच में पलके झपकाना जरूरी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा पलके झपकाना आंखों के लिए फायदेमंद नही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।