Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsWoman Falls Victim to Chain Snatching in Giridih Police Investigate
महिला से चेन स्नेचिंग
गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के आर के महिला कॉलेज मोड़ के पास मंगलवार की शाम को एक महिला चैन स्नेचिंग की शिकार हो गई।
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 16 April 2025 06:06 AM

गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के आर के महिला कॉलेज मोड़ के पास मंगलवार की शाम को एक महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। चेन स्नेचिंग की शिकार नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की पत्नी खुशबू रंजन हुई है। खुशबू एक जेनरल स्टोर से सामान लेकर वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने खुशबू के गले से झपट्टा मारकर सोने का चेन छीन ली और झंडा मैदान की ओर फरार हो गये। घटना की जानकारी नगर पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।