Development in Barkagaon Arrival of Maharatna Companies Transforms Lifestyle and Infrastructure दो दशक में बदल गयी बड़कागांव की सूरत, बढ़ गयी व्यापारिक गतिविधि, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsDevelopment in Barkagaon Arrival of Maharatna Companies Transforms Lifestyle and Infrastructure

दो दशक में बदल गयी बड़कागांव की सूरत, बढ़ गयी व्यापारिक गतिविधि

मॉल, अपार्टमेंट, बैंक और शो रूम खुलने से लोगों को बाहर जाना नहीं पड़ता है बदलता हजारीबाग बड़कागांव में महारत्न कंपनियों के आगमन से बड़कागांव का विस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 14 April 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
दो दशक में बदल गयी बड़कागांव की सूरत, बढ़ गयी व्यापारिक गतिविधि

बदलता हजारीबाग बड़कागांव में महारत्न कंपनियों के आगमन से बड़कागांव का विस्तार व विकास हुआ है, दर्जनों अपार्टमेंट , दर्जन भर मॉल, विभिन्न कंपनियों के शोरूम भी खुले हैं। बड़कागांव में कंपनी के आने से लोगों को जीवन शैली बदली है, साथ ही साथ एक अलग पहचान भी दिलाई है। तीनों पंचायत की कुल आबादी कंपनी के कर्मचारी से लेकर विस्थापितो को जोड़ा जाए तो लगभग 25 से 30000 हजार के करीब है। बड़कागांव का विस्तार होने के साथ सुविधा भी बढ़ी है, इसके बावजूद समस्याए भी है। जिसमें बड़कागांव में सबसे बड़ी समस्या बिजली व सड़क जाम की है। लगातार बिजली गुल, हर समय सड़क जाम लगी रहती है। बड़कागांव में डेल्ली मार्केट के आसपास दुकान लगने व वाहन खड़ा करने पर सड़क जाम का कारण बना रहता है। वही कंपनियों का बस, बालू लदे ट्रैक्टर, बिना रोक-टोक के बड़े वाहन का आवागमन, सड़क जाम का कारण बनता है। इससे निजात पाने के लिए बाईपास सड़क बनाने की जरूरत है। वही बड़ी समस्या पेयजल की है। छोटे-छोटे जलमिनार से पानी भरपूर मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। गर्मी के दिनों में गर्मी आते ही सभी कुएं ,तालाब सूखने लगे है ।पानी की समस्या काफी बढ़ जाती है, तीनों पंचायत के अंतर्गत ब्लॉक स्थित पानी टंकी कई वर्षों से अर्ध निर्मित है। पानी टंकी बन जाने से परचूर मात्रा में पानी उपलब्ध हो जाएगा। पानी कमी को लेकर कंपनी द्वारा टैंकर से पानी की सप्लाई कर लोगों की प्यास बुझाई जाती है। वही बड़कागांव में तीन तालाब हैं। जिसमें- चट्टी तालाब, रामसागर तालाब, गुरु चट्टी धर्मशाला तालाब मे पार्क बनाने की जरूरत है। पानी को स्वच्छ रखा जा सकता है। लोगों को मॉर्निंग वॉक करने में सुविधा होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।