Elderly in Barkagao Denied Pension Benefits A Case of Negligence वृद्ध सोमर ठाकुर को अब तक नहीं मिली पेंशन, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsElderly in Barkagao Denied Pension Benefits A Case of Negligence

वृद्ध सोमर ठाकुर को अब तक नहीं मिली पेंशन

बड़कागांव में कई वृद्ध महिलाएं और पुरुष वृद्धा पेंशन से वंचित हैं। 90 वर्षीय सोमर ठाकुर को अब तक पेंशन का लाभ नहीं मिला है, जबकि उनके पोते ने कई बार प्रखंड मुख्यालय का दौरा किया है। आवश्यक दस्तावेजों...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 27 May 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
वृद्ध सोमर ठाकुर को अब तक नहीं मिली पेंशन

बड़कागांव, प्रतिनिधि । प्रखंड में कई वृद्ध महिला पुरुष अब भी वृद्धा पेंशन से वंचित हैं। जिसमें चेपाकला गांव निवासी सोमर ठाकुर 90 वर्ष के हैं। जिन्हें अब तक वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिला है। उक्त आशय की जानकारी सोमर ठाकुर के पोता रामसेवक ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि दादा के पेंशन के लिए कई बार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यहां तक की दादा का राशन कार्ड में भी अब तक नाम नहीं चढ़ा है।वही जरूरतमंद बुजुर्ग लोगो को पेंशन नहीं मिलता है। यह सरकार की लापरवाही का कारण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।