Inauguration of Dr B R Ambedkar Statue at Vijaya Bank Junction with Community Tribute बरही के विजैया में विधायक ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsInauguration of Dr B R Ambedkar Statue at Vijaya Bank Junction with Community Tribute

बरही के विजैया में विधायक ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया

बरही के विजैया बैंक मोड़ पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण दानवीर क्लब गुड़ियो द्वारा किया गया। विधायक मनोज कुमार यादव ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके सिद्धांतों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 16 April 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
बरही के विजैया में विधायक ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया

बरही, प्रतिनिधि। बरही के विजैया बैंक मोड़ पर धूमधाम से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम दानवीर क्लब गुड़ियो ने आयोजित किया था। इस मौके पर गुड़ियो , विजैया समेत आसपास के गांवों के अनेक लोग मौजूद थे। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्यअतिथि विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने सिर्फ दलित समाज को ही नहीं बल्कि पूरे देश को समानता, शिक्षा और न्याय का मार्ग दिखाया। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है। आज की पीढ़ी को बाबा साहेब के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कैयूम, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, रविदास समाज के अध्यक्ष अर्जुन रविदास ने बाबा साहेब के जीवन पर्यन्त संघर्ष, संविधान और राष्ट्र निर्माण में योगदान और समाज के अंतिम पंक्ति के गरीब गुरबों के उत्थान में उनके योगदान को याद किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में महिला नेत्री कांति देवी, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ मोदी, दानवीर क्लब के अध्यक्ष रामकिशुन ठाकुर, उपाध्यक्ष कार्तिक पासवान, सचिव विद्यासागर पासवान, सदस्य महेंद्र पासवान, डॉ. उमेश भारती, सोनू पासवान, बासुदेव पासवान, बाला लखेन्द्र पासवान, बहादुर पासवान, डिलो पासवान समेत गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।