Manish Jaiswal Distributes Lehenga to Poor Daughters in Barkagaon बड़कागांव के विभिन्न गांवो में सासंद की ओर से लहंगा का वितरण।, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsManish Jaiswal Distributes Lehenga to Poor Daughters in Barkagaon

बड़कागांव के विभिन्न गांवो में सासंद की ओर से लहंगा का वितरण।

बड़कागांव में सांसद मनीष जायसवाल ने गरीब बेटियों के बीच लहंगा वितरण किया। यह कार्यक्रम उरीमारी के कई गांवों में आयोजित किया गया। रिया कुमारी को लहंगा देकर शुभकामनाएं दी गई, जिसकी मृत्यु बचपन में पिता...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 22 May 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
बड़कागांव के विभिन्न गांवो में सासंद की ओर से लहंगा का वितरण।

बड़कागांव , प्रतिनिधि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने गरीब बेटियों के बीच बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांवो में लोकसभा प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह के निर्देशन में लहंगा वितरण किया गया। जिसमें बड़कागांव प्रखंड के उरीमारी के दर्जनों गांव में घर-घर जाकर लहंगा उपलब्ध कराया गया। यह कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेगा। वहीं बुधवार को बड़कागांव प्रखंड के जुगरा गांव निवासी स्व राजन रविदास की पुत्री रिया कुमारी को लहंगा देकर शुभकामनाएं दी गई। रिया कुमारी के पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। जिसका लालन पालन उसके भाई ने किया ।लहंगा प्राप्त करने के बाद रिया ने कहा कि एक भाई ने मेरा लालन पालन किया औऱ दूसरे भाई के रूप में सांसद मनीष जायसवाल खड़े हुए।

मौके पर विधानसभा प्रतिनिधि पूनम शाह,बड़कागांव विधानसभा सह प्रतिनिधि कृष्णा राम , बड़कागांव विधानसभा मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, बड़कागांव मंडल प्रतिनिधि रंजीत कुमार, जुगनू उर्फ राजेश कुमार सिंह मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।