Migrant Worker Murdered in Ahmedabad Baijnath Thakur Killed in Knife Attack विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की अहमदाबाद में चाकू गोदकर हत्या, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsMigrant Worker Murdered in Ahmedabad Baijnath Thakur Killed in Knife Attack

विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की अहमदाबाद में चाकू गोदकर हत्या

विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर बैजनाथ ठाकुर (24) की अहमदाबाद में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बैजनाथ काम के लिए गुजरात गए थे। 13 अप्रैल की रात कमरे में साथियों के बीच अनबन के बाद एक साथी ने उन पर हमला कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 14 April 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की अहमदाबाद में चाकू गोदकर हत्या

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की रविवार की रात को अहमदाबाद में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक मजदूर बैजनाथ ठाकुर (24) पिता थानु ठाकुर प्रखंड के सिरैय पंचायत के रहने वाले थे। बताया जाता है कि मजदूर बैजनाथ ठाकुर घर की खराब माली हालत को देखते हुए कमाने के लिए गुजरात चले गए थे। जहां वे अहमदाबाद में हाइड्रा अर्थमूवर के ऑपरेटर का काम कर रहे थे। बीते रात 13 अप्रैल को दिनभर काम निपटा कर वे अपने कमरे में लौटे थे। सोने के समय कमरे में रहने वाले अन्य साथियों के साथ किसी बात को लेकर उनकी कुछ अनबन हो गई। अनबन के बाद घटना मारपीट में बदल गई। जिसके बाद उनके एक साथी ने उसपर तेज धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमला करने वाला आरोपी बिहार का बताया जाता है। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हमलावर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में भी शोक का माहौल है। फिलहाल परिजन उनके शव को लाने के लिए अहमदाबाद निकल चुके हैं। सिरैय निवासी पूर्व उपप्रमुख सुशील कुमार मंडल ने हत्या के आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने के अलावा परिजनों को उचित मुआवजा तथा शव को पैतृक गांव भेजने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।