Severe Storm in Navagarh Avoids Major Disaster as Tree Falls on House आंधी-तूफान में विशाल पेड़ गिरने से घर ध्वस्त, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsSevere Storm in Navagarh Avoids Major Disaster as Tree Falls on House

आंधी-तूफान में विशाल पेड़ गिरने से घर ध्वस्त

नवागढ़ पतराटोली में तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण शेख अकबर के मिट्टी के घर पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। घटना के समय अकबर और उनके बच्चे दूसरे कमरे में थे, जिससे जनहानि टल गई। हालांकि, घर पूरी तरह...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाMon, 14 April 2025 11:46 PM
share Share
Follow Us on
आंधी-तूफान में विशाल पेड़ गिरने से घर ध्वस्त

रायडीह। नवागढ़ पतराटोली में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पतराटोली पानी टंकी निवासी शेख अकबर के मिट्टी के घर पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे उसका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया।घटना के वक्त शेख अकबर और उनके बच्चे घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे। जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि घर पूरी तरह टूट चुका है और परिवार बेघर हो गया है।शेख अकबर ने प्रखंड प्रशासन और पंचायत की मुखिया से सहायता की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।