ग्रामीण स्थानीय स्वशासन भारतीय लोकतंत्र की रीढ़
हजारीबाग में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर केबी महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षकों ने स्थानीय स्वशासन की महत्ता बताई और महिलाओं की सहभागिता पर जोर दिया।...

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर स्थानीय केबी महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने एक कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष एमएन पुष्पा कुजूर की अध्यक्षता में की गई। इस कार्यक्रम में विभागीय शिक्षक, तृतीय एवं पंचम समसत्र की सैकड़ों छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागीय शिक्षक डॉ संजय कुमार साहु ने ग्रामीण स्थानीय स्वशासन को भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ बताते आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की आधारशिला कहा। डॉ आलोक कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्वशासन ने देश की आधी आबादी को शासन-व्यवस्था में निपुण होने का सुअवसर सरकार ने दिया है। महिलाएं अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। विभागाध्यक्ष पुष्पा कुजूर ने बताया कि झारखंड पंचायती राज व्यवस्था की महत्ता पर प्रकाश डाला और पेशा कानून का लागू नहीं होना जनजातीय समुदाय को उनके अधिकारों से वंचित रखना है। इस दिशा में सरकार को जल्द कार्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम में पंचम एवं तृतीय समसत्र की छात्राओं स्वीटी, सान्वी, निशा, नीकिता, दिव्या, मिनी, संध्या, स्मृति सोनी, मोनिका समेत कई छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।