बड़कागांव पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार
बड़कागांव पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं, दो पुरुष, एक मकान मालिक और एक दलाल शामिल हैं। यह...

बड़कागांव प्रतिनिधि। बड़कागांव पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने का भंडाफोड़ किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बड़कागांव सूर्य मंदिर, हरधरा बागी के समीप संचालित राधा मोहन इन होटल में रविवार देर शाम एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सघन छापेमारी की गई।बड़कागांव पुलिस ने इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो महिलाएं, दो पुरुष, एक मकान मालिक और एक दलाल शामिल हैं। रामगढ़ के एक होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि पुलिस को इस मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं, जिस पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए आगे भी छापेमारी की जाएगी।यह होटल पिछले दो वर्षों से संचालित हो रहा था और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।