Police Stick Notice at Fugitive s House in Keredari फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsPolice Stick Notice at Fugitive s House in Keredari

फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

केरेडारी पुलिस ने फरार अभियुक्त मनोज मुंडा के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की गई है। यदि वह निर्धारित समय में पुलिस या न्यायालय के सामने पेश नहीं होता है, तो उसके...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 11 April 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर पर ढोल नगाड़ा के साथ इश्तेहार चिपकाया है। उपरोक्त प्रकरण के लिए केरेडारी थाना के अवर निरीक्षक अनुप कुमार एवं पिपरवार थाना के अभिमन्यु कुमार ने संयुक्त कार्रवाई किया। ग्राम नगुडुवा पारटांड निवासी मनोज मुंडा पिता अर्जुन मुंडा के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। वह केरेडारी थाना कांड संख्या 92/024 के तहत अपराधिक मामला में भी नामजद अभियुक्त है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है पर पुलिस के गिरफ्त में नहीं आने पर न्यायालय के निर्देश पर उक्त अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई! निर्धारित समय सीमा के अंदर आरोपी पुलिस या न्यायालय के समक्ष पेश नहीं होता हैं तो अभियुक्त के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।