Mahavir Jayanti Celebrated at Ramkali Devi Saraswati Shishu Mandir Lohardaga सत्य का अनुसरण और अहिंसा का पालन करें-आचार्य सुधांशु, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsMahavir Jayanti Celebrated at Ramkali Devi Saraswati Shishu Mandir Lohardaga

सत्य का अनुसरण और अहिंसा का पालन करें-आचार्य सुधांशु

लोहरदगा के पावरगंज स्थित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को महावीर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल और

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाFri, 11 April 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
सत्य का अनुसरण और अहिंसा का पालन करें-आचार्य सुधांशु

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के पावरगंज स्थित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को महावीर जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल और प्रधानाध्यापिका सुधा देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।आचार्य सुधांशु कुमार ने महावीर जयंती के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महावीर जी जैन धर्म से जुड़े हुए थे। उन्होंने लोगों को सदा सत्य का अनुसरण करने और अहिंसा का पालन करने को कहा था। किसी भी चीज को चोरी नहीं करना चाहिए। किसी वस्तु का संग्रह नहीं करना चाहिए। अपनी बुराइयों को अंत करने से व्यक्ति महान बन सकता है सबको सभी को अपनी बुराई का अंत करना चाहिए।प्रधानाध्यापिका का सुधा देवी ने कहा कि जयंती मनाने से हमें ज्ञान प्राप्त होते है। उस महापुरुष की महानता और उनके गुणों का पता चलता है। जिससे हमें आगे का मार्गदर्शन भी मिलता है।कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।