Akshaya Tritiya 2023 Surge in Demand for 18-Carat Gold Amid Rising Prices सोने की चमक बढ़ी, 18 कैरेट के गहनों पर तेजी का अंदेशा, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsAkshaya Tritiya 2023 Surge in Demand for 18-Carat Gold Amid Rising Prices

सोने की चमक बढ़ी, 18 कैरेट के गहनों पर तेजी का अंदेशा

अक्षय तृतीया के लिए लोग सोने और चांदी की खरीदारी में जुट गए हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुँचने की संभावना है, जिससे 18 कैरेट के गहनों की मांग बढ़ने का अनुमान है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 24 April 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
सोने की चमक बढ़ी, 18 कैरेट के गहनों पर तेजी का अंदेशा

अक्षय तृतीया को महज एक सप्ताह ही बचे हैं। इसके लिए लोगों ने खरीदारी की तैयारी कर ली है। लेकिन, व्यापारियों का मानना है कि इस बार 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम को छूने से 18 कैरेट के भी गहनों की मांग ज्यादा रहने की संभावना है। ऐसा पहली बार होगा कि 18 कैरेट के गानों की इतनी अधिक मांग होगी। इसके लिए दुकानदारों ने भी पहले से ही तैयारी कर ली है। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को 90 हजार ₹500 रुपए प्रति 10 ग्राम व 18 कैरेट की 74 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, चांदी 99 हजार रुपए प्रति किलो रहा।

एक माह में 25 फीसदी का इजाफा : सिंघानिया

सर्राफा व्यापारी कमल सिंघानिया ने बताया कि एक महीने में सोने की कीमत में करीब 25 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। इसका ग्राहकों पर सीधा असर देखने को मिलेगा। अक्षय तृतीया को लेकर ग्राहकों के लिए गहने तैयार किए गए हैं। लोग 22 कैरेट के छोटे गहने या फिर 18 कैरेट वाले सोने के गहने खरीदेंगे। शादी के दिन तो ज्यादातर 18 कैरेट सोने के गहनों की बिक्री हो रही है। 18 कैरेट में लोग ज्यादातर हल्के टॉप्स, कान की पतली बाली, नोजपिन या हल्की अंगूठी आदि शामिल हैं।

निवेशक 24 कैरेट बिस्कुट खरीद रहे : विशाल

सर्राफा व्यापारी विशाल ने बताया कि गिफ्ट के लिए 18 कैरेट के गहने की ज्यादातर खरीदारी हो रही है। लेकिन, निवेश करने वाले तो ज्यादातर 24 कैरेट के बिस्कुट खरीद रहे हैं। वहीं, लोगों का ऑनलाइन पर भी सोने खरीदारी पर जोर है। आम लोग पहले सिर्फ 22 कैरेट खरीदते थे, लेकिन महंगाई से 18 कैरेट की ओर बढ़े हैं।

जमशेदपुर भी है बड़ा बाजार : कमल

इंडियन बुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन आईबीजेए के राज्य के अध्यक्ष कमल सिंघानिया ने बताया कि प्रति वर्ष देश में 800 टन सोना की खरीदारी होती है, जिसमें से पूर्वी भारत में 15 फीसदी की खपत होती है। लेकिन, यहां के प्रदेशों का आंकड़ा जारी नहीं होता है। रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहर भी झारखंड के बड़े बाजार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।