स्टेशन पर यात्री सुविधा संसाधनों की हो रही ऑडिट
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का ऑडिट चल रहा है। चक्रधरपुर मंडल के कर्मचारी खानपान स्टॉल, टिकट वेंडिंग मशीन, शौचालय आदि की सूची बना रहे हैं और यात्रियों की संख्या का आकलन कर रहे हैं।...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 16 April 2025 01:43 PM

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म पर उपलब्ध यात्री सुविधा संसाधनों की ऑडिट हो रही है। चक्रधरपुर मंडल के कर्मचारी स्टेशन पर खानपान के स्टॉल, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, शौचालय, वाटर बूथ एवं वॉटर वेंडिंग मशीन समेत अन्य संसाधनों की सूची बनाने के साथ इस्तेमाल करने वाले यात्रियों की संख्या का आकलन कर रहे हैं। बताया जाता है कि जल्द ही दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से ऑडिट टीम जल्द टाटानगर आएगी। इससे चक्रधरपुर मंडल के कर्मचारी तैयारी में जुटे हैं ताकि ऑडिट टीम को सही जानकारी दे सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।