Dalma Wildlife Conservation Symbolic Sendra Festival to Address Tiger Presence दलमा में इस बार मनेगा सांकेतिक सेंदरा : नटेश, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDalma Wildlife Conservation Symbolic Sendra Festival to Address Tiger Presence

दलमा में इस बार मनेगा सांकेतिक सेंदरा : नटेश

जमशेदपुर में मुख्य वनसंरक्षक एसआर नटेश ने कहा कि दलमा में इस बार सांकेतिक सेंदरा मनाया जाएगा। यह पर्व दलमा के संरक्षण के लिए होगा। 170 फारेस्ट गार्ड तैनात किए गए हैं और चौकसी बढ़ाई गई है। बाघ की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 4 May 2025 02:19 PM
share Share
Follow Us on
दलमा में इस बार मनेगा सांकेतिक सेंदरा : नटेश

जमशेदपुर।मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव) एसआर नटेश ने कहा कि दलमा में इस बार सांकेतिक सेंदरा मनाया जाएगा। इस बार सेंदरा पर्व दलमा के संरक्षण के लिए मनाया जाएगा। सेंदरा वीर भी दलमा का संरक्षण करेंगे, जिससे क्षेत्र में वनसंपदा समृद्ध हो सके। एसआर नटेशन रविवार को सेंदरा को लेकर मानगो वन चेतना भवन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दलमा जंगल क्षेत्र में 170 फारेस्ट गार्ड तैनात किए गए है। इसके अलावा 17 नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। दलमा आने वाले पश्चिम बंगाल और ओडिशा के चेकनाके भी सील कर दिए गए हैं। स्थानीय प्रशसान के साथ तालमेल बनाकर जीवजंतुओं के शिकार करने वालों पर रोक लगाने की कोशिश की गई है।

दलमा में बाघ की मौजूदगी भी खतरनाक नटेश ने कहा कि दलमा में इस बार बाघ की मौजूदगी भी वनकर्मियों की चिंता बढ़ा दी गई है। दलमा में बाघ हर क्षेत्र में विचरण कर रहा है। कभी मझला बांध तो कभी पटमदा और चांडिल के रास्ते में देखा जा रहा है। ग्रामीणों और ट्रैपिंग कैमरे की मदद से बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।