Eastern Singhbhum Leads in Rice Procurement with 600 000 Quintals 5.75 लाख क्विंटल धान खरीदकर पूर्वी सिंहभूम पूरे राज्य में अव्वल, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsEastern Singhbhum Leads in Rice Procurement with 600 000 Quintals

5.75 लाख क्विंटल धान खरीदकर पूर्वी सिंहभूम पूरे राज्य में अव्वल

पूर्वी सिंहभूम जिला ने 600,000 क्विंटल धान खरीदकर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। हजारीबाग ने 506,000 क्विंटल खरीदकर दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 18 April 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
5.75 लाख क्विंटल धान खरीदकर पूर्वी सिंहभूम पूरे राज्य में अव्वल

पौने छह लाख क्विंटल धान खरीदकर पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में अव्वल है। दूसरे नंबर पर हजारीबाग जिला है जिसने पांच लाख छह हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदकर अपना संशोधित लक्ष्य हासिल कर लिया है। हालांकि कोल्हान प्रमंडल के शेष दो जिले पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां लक्ष्य की तुलना में बुरी तरह पिछड़ गये हैं। गत 15 मई को धान खरीद योजना की समयसीमा समाप्त हो गई। इसके कारण अब इस बात को लेकर द्वंद्व है कि आगे समय सीमा बढ़ेगी या नहीं। वैसे पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने राज्य खाद्य निगम के एमडी से 30 अप्रैल तक अवधि विस्तार दिये जाने का आग्रह किया है। पूर्वी सिंहभूम जिला का पहला लक्ष्य छह लाख क्विंटल था। हालांकि पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग सहित कई जिलों का लक्ष्य बढ़ा दिया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला का लक्ष्य छह के बजाय सात लाख क्विंटल कर दिया गया। दूसरी ओर, हजारीबाग का लक्ष्य साढ़े तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख क्विंटल कर दिया था जिसे उसने हासिल कर लिया है।

अगर कोल्हान के दो अन्य जिलों पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां की बात करें तो इन्होंने लक्ष्य की तुलना में लगभग एक चौथाई ही हासिल किया है। पश्चिमी सिंहभूम का लक्ष्य दो लाख क्विंटल था। हालांकि उसने 59,19 करोड़ तक धान खरीद में हिस्सा लिया। सरायकेला खरसावां जिला की बात करें, तो उसका लक्ष्य एक लाख 95 हजार करोड़ क्विंटल है। हालांकि उसने अभी तक मात्र 59 हजार 163 क्विंटल धान खरीदने में सफल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।