झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रोकेगा बिहार-यूपी स्वाभिमान एकता यात्रा
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने बिहार-यूपी स्वाभिमान एकता यात्रा को रोकने की चेतावनी दी है। मोर्चा ने प्रशासन से इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की मांग की है। अगर अनुमति मिली, तो वे सड़कों...

जमशेदपुर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने 22 सितंबर को आयोजित बिहार-यूपी स्वाभिमान एकता यात्रा सह महा जुटान को रोकने की घोषणा की है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम को स्वीकृति दी गई, तो वे लोग गली-मोहल्ले और सड़कों पर निकालकर इसका विरोध करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इसके खिलाफ मोर्चा ने गुरुवार को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष नवीन महतो की अगुवाई में गुरुवार को बड़ी संख्या में डीसी ऑफिस पहुंचे सदस्यों ने इस महाजुटान पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का नाम यूपी बिहार के बजाय झारखंड क्यों नहीं रखा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।