Jharkhand s First Rail Neer Plant to Open in Chandil Creating Jobs and Ensuring Clean Drinking Water चांडिल में खुलेगा झारखंड का पहला रेल नीर प्लांट, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand s First Rail Neer Plant to Open in Chandil Creating Jobs and Ensuring Clean Drinking Water

चांडिल में खुलेगा झारखंड का पहला रेल नीर प्लांट

जमशेदपुर में अरविंद सिंह चांडिल में झारखंड का पहला रेल नीर प्लांट खुलेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और झारखंड के रेलवे स्टेशनों पर पानी की सप्लाई में सहूलियत होगी। चांडिल में पानी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 26 March 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
चांडिल में खुलेगा झारखंड का पहला रेल नीर प्लांट

जमशेदपुर अरविंद सिंह चांडिल में झारखंड का पहला रेल नीर प्लांट खुलेगा। आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम) कोलकाता कार्यालय ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चांडिल डैम के आसपास जमीन मांगी है।

चांडिल में रेल नीर प्लांट खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही झारखंड के विभिन्न स्टेशनों पर रेल नीर की आपूर्ति में सहूलियत होगी। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेल नीर का प्लांट बंद होने से झारखंड के स्टेशनों पर बोतलबंद पानी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इससे बिहार, पटना और ओडिशा के भुवनेश्वर से रेल नीर मंगाकर आईआरसीटीसी झारखंड के टाटानगर, चक्रधरपुर, रांची, बोकारो व अन्य स्टेशनों पर पहुंचाता है। सूत्रों के अनुसार, यात्री सुविधा में आईआरसीटीसी के दिल्ली मुख्यालय से भी रेल नीर प्लांट लगाने को लेकर झारखंड में पत्र आया है। आईआरसीटीसी में इससे पहले आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में रेल नीर प्लांट लगाने की योजना बनी थी, लेकिन चांडिल में पानी की उपलब्धता अन्य क्षेत्रों से ज्यादा है। इससे आईआरसीटीसी का चांडिल पर जोर ज्यादा है।

रोज पांच हजार बोतल की खपत

टाटागनर की 87 जोड़ी ट्रेनों से रोज 35 हजार से ज्यादा यात्री आवागमन करते हैं। जरूरत के अनुसार, रेल नीर की सप्लाई नहीं होने से रेलवे के आदेश पर स्टेशनों व ट्रेनों में अन्य ब्रांड का पानी बिकता है। टाटानगर स्टेशन पर रोज चार सौ से ज्यादा पेटी (5000 बोतल) पानी बिकता है, जबकि चक्रधरपुर मंडल में एक हजार पेटी से अधिक बोतलबंद पानी की खपत है। गर्मी के दिनों में बोतलबंद पानी की खपत बढ़ जाती है। दक्षिण पूर्व जोन आईआरसीटीसी के ग्रुप जनरल मैनेजर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चांडिल में रेल नीर प्लांट लगाने की तैयारी शुरू है। जमीन आवंटित होते आईआरसीटीसी काम शुरू कर देगी, ताकि यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में दिक्कत न हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।