गुवा के सेवानगर में मां मंगला की पूजा कर मांगी समृद्धि
गुवा के सेवानगर में मंगलवार को मां मंगला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। करुवा समाज और हरिजन समाज के लोगों ने पूजा की। महिलाओं ने कारो नदी के तट पर कलश यात्रा निकाली और नंगे पांव सेवानगर पूजा मंडप...

गुवा, संवाददाता। गुवा के सेवानगर में मंगलवार को मां मंगला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गुवा रामनगर स्थित सेवानगर में करुवा समाज, हरिजन समाज के लोगों ने मां मंगला की आराधना की। साथ ही महिलाओं ने गुवा बाजार के कुसूम घाट स्थित कारो नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने माथे पर कलश उठाकर नंगे पांव सेवानगर पूजा मंडप में कलश स्थापित की। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उसके रास्ते लेट गए जहां कलश लेकर आ रहीं महिलाएं ने उन्हें लांग कर पार किया। मौके पर करुवा समाज के संजू गोच्छाईत, बिट्टू गोच्छाईत, प्रीतम गोच्छाईत, राजेश गोच्छाईत,पिंकी गोच्छाईत,जितेन गोच्छाईत,उत्तम गोच्छाईत,जयसिंह नायक,राहुल गोच्छाईत,रितेश प्रसाद,रेखा प्रसाद, श्रीहर गोच्छाईत, बिनोद गोच्छाईत, चंदन गोच्छाईत,अभिमन्यु गोच्छाईत,विशाल करुवा, बासुदेव करुवा, कृष्णा करुवा, मनोहर करुवा, गुरुचरण करुवा, अतुल करुवा, अभिमन्यु करुवा, बीजू करुवा, मनोज करुवा, लखींद्र करुवा सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।