नदी पर पुल मरम्मत के लिए 27 को होगा लाइन ब्लॉक, रद्द होगी ट्रेनें
जमशेदपुर में मानीकुई और कुनकी के बीच नदी पर ब्रिज मरम्मत के कारण 27 अप्रैल को लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर हटिया, बरकाकाना, आसनसोल, झारग्राम और अन्य ट्रेनों का परिचालन रद्द होगा। यात्रियों को आवागमन...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 24 April 2025 01:00 PM

जमशेदपुर। मानीकुई और कुनकी के बीच नदी पर ब्रिज मरम्मत के लिए 27 अप्रैल को लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर हटिया, बरकाकाना, आसनसोल, झारग्राम व अन्य ट्रेनों का परिचालन रद्द होगा। दूसरी ओर, चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से राउरकेला, बिलासपुर व इतवारी की ट्रेन को रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व जोन से आया है। दोनों मार्गों पर ट्रेन रद्द होने से कोल्हान बंगाल व ओडिशा मार्ग सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।