कांड्रा में डेढ़ घंटे खड़ी रही वंदे भारत ट्रेन
पटना-टाटानगर वंदे भारत ट्रेन अब छोटे स्टेशनों पर रुकने लगी है। इसके चलते ट्रेन रात 1.30 बजे टाटानगर पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय 11.55 बजे था। यात्रियों ने शिकायत की कि वंदे भारत अब लोकल ट्रेन जैसी...

पटना-टाटानगर वंदे भारत ट्रेन अब लोकल की तरह छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकने लगी है। इसके चलते रविवार रात वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय 11.55 बजे के बजाय रात 1.30 बजे टाटानगर पहुंची, क्योंकि वंदे भारत ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक कांड्रा स्टेशन पर खड़ी रही, जबकि कांड्रा में इसका ठहराव नहीं है। कोडरमा से टाटानगर के लिए वंदे भारत पर सवार एक महिला यात्री ने कहा कि लोग ज्यादा किराया देकर वंदे भारत में बुकिंग कराते हैं, लेकिन चांडिल के बाद यह ट्रेन भी लोकल बन जाती है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर तो पुरुषोत्तम और नीलांचल एक्सप्रेस है। महिला यात्री ने रेलवे से वंदे भारत को समय से चलाने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।