करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के हत्यारोपी 14 दिन बाद भी पकड़ से दूर
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के 14 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में असफल रही है। परिवार ने लकी जॉनी पर संदेह जताया, लेकिन सबूत नहीं मिले। पुलिस अब घटनास्थल से बरामद खून,...

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के आरोपियों को पुलिस 14 दिन बाद भी न पकड़ पाई है और न शिनाख्त कर पाई है। इधर, विनय सिंह के परिजनों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है। जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद परिजनों ने लकी जॉनी पर संदेह जताया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस को उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। हत्या के बाद कई लोगों से पूछताछ करने पर भी आरोपियों का सुराग नहीं मिला। पुलिस को अब घटनास्थल से बरामद खून, पिस्तौल और मोबाइल के फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। मालूम हो कि एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित खेत से पुलिस ने 20 अप्रैल को करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह का शव बरामद किया था।
उनके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। विनय सिंह की हत्या से आक्रोशित लोगों ने डिमना चौक पर प्रदर्शन किया था। इससे हाइवे पर जाम भी लगा था। पत्नी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विनय सिंह की हत्या का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।