गरमा फसल की खेती करने वाले किसानों के लिए है अनुकूल मौसम: डॉ सुप्रिया
जामताड़ा। प्रतिनिधि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जामताड़ा जिला की उन किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो गरमा फसल की खेती कर रहे हैं।

गरमा फसल की खेती करने वाले किसानों के लिए है अनुकूल मौसम: डॉ सुप्रिया जामताड़ा। प्रतिनिधि
मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जामताड़ा जिला की उन किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो गरमा फसल की खेती कर रहे हैं। कम पानी और अत्यधिक तापमान सहन करने वाले फसल लगाने का यह काफी अनुकूल समय है। कृषि विशेषज्ञ प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र जामताड़ा की डॉ सुप्रिया सिंह का कहना है कि गरमा फसल की खेती करने वाले किसानों के लिए यह उपयुक्त समय है। लेकिन जो किसान विलंब से रवि की खेती किए हैं और जिसकी कटाई अब तक नहीं हो पाई है या फिर कटनी के साथ हीं मौसम परिवर्तन हुआ उन किसानों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। उन्हें ध्यान रखना होगा की धूप तेज निकलते ही अपने फसलों को अच्छे से सुखा लें। मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने से जहां एक और लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं किसानों के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद है। खासकर वैसे किसान जो गरमा फसल की खेती कर रहे हैं। साथ हीं सब्जी के खेतों को इससे फायदा होगा। वर्तमान में मौसम खेती के लिए सामान्यतः अनुकूल है। पिछले चार-पांच दिनों से मौसम के मिजाज में थोड़ी नरमी देखी जा रही है,जो किसान सब्जी की खेती कर रहे हैं उनके लिए यह मौसम काफी अनुकूल है। हल्की बारिश खेतों में पटवन का काम कर रही है। जिससे किसान निकोनी का काम आसानी से कर सकते हैं। वही वैसे किसान जो अब तक खेत परती रखे हुए हैं उनके लिए कृषि वैज्ञानिकों का सलाह है कि वो अपने खेतों की एक बार जुताई अवश्य कर दें। ताकि धूप निकलने के बाद जो भी हानिकारक कीटाणु है वो नष्ट हो सके। इससे आगे की खेती में उन्हें लाभ मिल सके।
क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ:
- यह मौसम गरमा फसल की खेती कर रहे किसानो एवं सब्जी उत्पादकों लिए बेहतर समय है। साथ ही जिन किसानों ने खेतों को परती रखा हुआ है वह एक बार खेतों की जुताई कर अवश्य छोड़ दें। ताकि जो भी मिट्टी में हानिकारक कीटाणु है वह नष्ट हो सके और इसका लाभ उन्हें अगले फसल में मिलेगा। सब्जी की खेती के लिए अभी का मौसम अनुकूल है। किसानों को पटवन के लिए परेशान नहीं होना होगा। डॉ सुप्रिया सिंह, प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र जामताड़ा।
फोटो जामताड़ा : डॉ सुप्रिया सिंह, प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र जामताड़ा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।