सीएम हेमंत सोरेन के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यालय में मनाया जश्न
जामताड़ा,प्रतिनिधि। रांची में संपन्न झामुमो के महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी की बागडोर सौंपने एवं केन्द्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर गुर

सीएम हेमंत सोरेन के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यालय में मनाया जश्न जामताड़ा,प्रतिनिधि।
रांची में संपन्न झामुमो के महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी की बागडोर सौंपने एवं केन्द्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर गुरुवार को दुमका रोड स्थित झामुमो के जिला कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अशोक मंडल व रविंद्र नाथ दुबे ने कहा कि केंद्रीय कमेटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया है। जिनके नेतृत्व में पार्टी न सिर्फ हाईटेक बन रही है। बल्कि नई ऊंचाइयों को छूएगी। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी ने नई कमेटी की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके अलावे केंद्रीय कमेटी में जामताड़ा की 14 लोगों को शामिल करने पर भी जश्न मनाया गया। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू,प्रो कैलाश साव,बासुदेव मरांडी, देवीसन हांसदा, माखोनि हेंब्रम, परेश मुर्मू, सादिक अंसारी, अमित मंडल, सुधांशू शेखर, मदन मरांडी,अबुल अंसारी, जावेद अंसारी, असीदुल अंसारी, गुल मोहम्मद, महेंद्र टुडू, रणदीप गुप्ता, रोहित कुमार साह, इम्तियाज खान, परवेज रहमान आदि मौजूद थे।
फोटो जामताड़ा 02: गुरुवार को दुमका रोड स्थित झामुमो के जिला कार्यालय में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।