Severe Heatwave Hits Jamtara Temperatures Soar to 42 C आसमान से उगल रहा है आग लोग हो रहे हैं परेशान, अभी पारा और चढ़ने की है संभावना, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsSevere Heatwave Hits Jamtara Temperatures Soar to 42 C

आसमान से उगल रहा है आग लोग हो रहे हैं परेशान, अभी पारा और चढ़ने की है संभावना

जामताड़ा में मई महीने की शुरुआत में ही गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि लोग 42 डिग्री जैसी गर्मी महसूस कर रहे हैं। शीतल पेय की बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSun, 11 May 2025 05:11 PM
share Share
Follow Us on
आसमान से उगल रहा है आग लोग हो रहे हैं परेशान, अभी पारा और चढ़ने की है संभावना

जामताड़ा, प्रतिनिधि । मई महीने के पहले पखवारे में हीं सूरज का पारा दिनों दिन चढ़ रहा है। रविवार को सुबह से ही गर्मी के तीखे तेवर के कारण लोग सुबह 10 बजे से ही बचाव करते नजर आए। आग उगलती गर्मी से बचने के लिए कोई सिर पर रुमाल तो कोई तौलिया लपेटे नजर आया। दोपहर में पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि लोगों को गर्मी 42 डिग्री जैसी महसूस हो रही थी। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतल पेय की बिक्री भी गत दिनों की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक हो गई। लोग दोपहर में गन्ने के रस, सत्तू के ठेले पर नजर आते है।

आग उगलती गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोग सूर्य की तपती किरणों से बेहाल है। लोग गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन वे भी काम नहीं कर रहे हैं। घर की दीवारें और छत इतनी गरम हो जा रही है कि पंखे का हवा भी गर्म हो जाता है। सुबह के सात बजते ही सूर्य की किरणें रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देती है। शाम को छह बजे के बाद ही लोग राहत की सांस ले पाते हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति से भी लोग परेशान हो रहें हैं। सोमवार 12 मई को भी अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा। जबकि मंगलवार 13 मई से तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि बुधवार 14 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। वहीं गुरुवार से तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार 15 मई को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। जबकि शुक्रवार 16 मई को अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। वहीं शनिवार 17 मई को बारिश के संकेत मिल रहे हैं दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गर्मी से राहत पाने के कुछ उपाय: - हाइड्रेटेड रहें, खूब पानी पिएं। पानी, नींबू पानी, नारियल पानी जैसे ठंडे तरल पदार्थ पिएं। - अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करें। - ढीले-ढाले और हल्के कपड़े पहनें। - दिन के सबसे गर्म समय में छाया में रहें या घर के अंदर रहें। - आवश्यक काम नहीं हो तो दोपहर में घर से नहीं निकले, सुबह और शाम को बाहर निकलें। - टोपी या गमछे से सिर को ढकें। - तबीयत खराब महसूस होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल जाकर चिकित्सक से संपर्क करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।