Jharkhand weather forecast temperature reaches 43 degrees one big news भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड, पारा पहुंच गया 43 पार; 3 दिन बाद एक बड़ी खुशखबरी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather forecast temperature reaches 43 degrees one big news

भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड, पारा पहुंच गया 43 पार; 3 दिन बाद एक बड़ी खुशखबरी

झारखंड में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तापमान 43 डिग्री पार पहुंच गया है। तीन बाद मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अपडेट दिया है। आइए जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीThu, 24 April 2025 01:39 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड, पारा पहुंच गया 43 पार; 3 दिन बाद एक बड़ी खुशखबरी

Jharkhand Weather: झारखंड के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। यहां के डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकारी ने बताया कि सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी क्षेत्र के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही झारखंड के मौसम को लेकर एक खुशखबरी भी है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए अभिषेक आनंद ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान बहुत अधिक है। राज्य भर में बुधवार को डाल्टनगंज में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इसके बाद जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अब मौसम विभाग ने अगले हफ्ते मौसम से राहत मिलने की संभावना है।

3 दिन बाद एक बड़ी खुशखबरी

अगले तीन दिनों तक झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। इसके बाद एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आई है। झारखंड के मौसम की जानकारी देते हुए अभिषेक आनंद ने बताया कि कम से कम तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि 27 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान में गिरावट के बाद झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।